फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां: वाहन ने टक्कर के बाद बाइक को 200 मीटर घसीटा, बाप-बेटे की मौत से मचा हड़कंप

Wed, 24 Jun 2026 01:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: वाहन की टक्कर से मेडिकल स्टोर संचालक बाप और बेटे की मौत हो गई। घटना चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक के 200 मीटर घसीटने से हुई। 
विज्ञापन
पिता- पुत्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर सोमवार की रात्रि दो जिंदगियां तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गई। हमीरपुर गांव के पास नाले वाली पुलिया के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चार पहिया वाहन में फंस गई। चार पहिया वाहन ने करीब 200 मीटर तक घसीटा। इससे हमीरपुर गांव निवासी आशाराम प्रजापति (48) व पुत्र अंश प्रजापति (20) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
हमीरपुर गांव निवासी आशाराम प्रजापति मिल्कीपुर बाजार में मेडिकल स्टोर संचालित करते थे, जबकि उनका पुत्र अंश बाजार स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे पिता-पुत्र दोनों दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। 

वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से अपने गांव आ रहे थे। वह जैसे ही हमीरपुर गांव के पास नाले वाली पुलिया के समीप पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी पवई ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें