फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोकवाया चकमार्ग का काम

Mon, 19 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चकमार्ग के लिए फसलों को उखाड़े जाने पर िनर्माण कार्य रोकवाते ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उपटापार बांसगांव से बाबा बहिरादेव जाने वाले चकमार्ग के हो रहे निर्माण को ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया।   
  ग्रामीणों ने जमीन पर ठेकेदार पर जरूरत से ज्यादा जमीन डलवाने और अपने खेतों की फसल को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

  अतरौलिया क्षेत्र के उपटापार बांसगांव से बाबा बहिरादेव स्थान को जाने वाले मार्ग का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। आरोप है कि किसानों के खेतों मेें से मिट्टी डालकर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार को काफी \ संख्या में किसान निर्माण हो रही जगह पर पहुंचे और उन्होंने कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन


   किसानों ने आरोप लगाया कि उनके खेत में जरूरत से ज्यादा मिट्टी निकाली जा रही है और मार्ग को भी ज्यादा चौड़ा किया जा रहा है। घनश्याम यादव, रामनेत पांडेय, शिवप्रकाश पांडेय, अजय उपाध्याय, राजकुमार सिंह, अशोक मिश्र, रिंकू यादव, हरिदत्त यादव आदि किसानों का आरोप है कि उनकी लहलहाती फसलों को नष्ट करके उनकी भूमि का मुआवजा दिए बगैर उनके खेतों से अवैध खनन करके करोङ़ों रूपये की मिट्टी निकाली जा रही है।
विज्ञापन


  किसानों का कहना है कि उनके द्वारा राज्यपाल, प्रमुख सचिव और जिले के समस्त अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर उक्त नियम विरुद्ध कार्य को तत्काल रोके जाने की मांग की गई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा नेता रमाकांत मिश्र, कम्युनिष्ट नेता वेदप्रकाश उपाध्याय, बसपा नेता फूलचंद यादव और रमेश यादव ने भी किसानों की इस लड़ाई में समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें