फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किसानों को अब 205 समितियों पर मिलेगा उर्वरक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के किसानों अब 205 समितियों से उर्वरक मिलेगा। जबकि पिछले वर्ष 170 समितियों पर उर्वरक मिल रहा था। समितियों की संख्या बढ़ने से किसानों को पास में ही उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां हैं। जिसमें से पहले 150 साधन सहकारी समितियां ही सक्रिय थीं। केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद से निष्क्रिय पड़ी समितियों को फिर से सक्रिय करने का अभियान चला।
बी पैक्स अभियान के तहत जहां समितियों से किसानों को जोड़ा गया वहीं, बंद पड़ी समितियों को चालू किया जाने लगा है। जिससे कि किसानों को उर्वरक के लिए कहीं भटकना न पड़े। उन्हें पास की समिति से ही उर्वरक उपलब्ध हो सके। पिछले वर्ष जहां किसानों को 170 समितियों से उर्वरक का वितरण किया गया था। वहीं, इस बार 205 समितियों से उर्वरक का वितरण किया जाएगा। 35 समिति संचालकों को प्रशिक्षण के बाद लाइसेंस मिल चुका है। डिमांड आने के बाद समितियों पर उर्वरक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल 170 समितियों से किसानों को डीएपी, यूरिया का वितरण हुआ था। अब समितियों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। डिमांड आने के बाद सभी समितियों को उर्वरक भेजा जा रहा है। - अजय कुमार, एआर सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें