फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Wed, 24 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पतिराम यादव ने कहा कि वह एक ऐसे नेता थे जो किसानों के लिए जीते थे।

जिलाध्यक्ष महमूद खां ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। मंडल अध्यक्ष राम मिलन चौहान ने कहा कि चौधरी साहब कभी जात-पात या धर्म की राजनीति नहीं करते थे।
विज्ञापन


धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार नहीं था। सच्चाई का बोलबाला था। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर शारदानंद पांडेय, अमित पाठक, टीएन शास्त्री, तेज बहादुर सिंह, डा. दिलीप सिंह, अकिल अहमद, मो. साबिर, सलीम अहमद, मो. अफजल, नीरू आजाद आदि उपस्थित रहे।

जीवन पर रोशनी डाली
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान में उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने बैठक की।

इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर रोशनी डाली। इस मौके पर जिला संरक्षक अनिल कुमार यादव, मोतीलाल कन्नौजिया, राजेश यादव, चंद्रशेखर यादव, रामनगीना विश्वकर्मा, मनोज सिंह, उदयभान यादव, अजीत राय, जगदंबा यादव, राजेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें