फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच समन्वय बहुत जरूरी

Wed, 24 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामजग यादव ने दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ केे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के अधिवक्ताओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के अधिवक्ताओं ने न केवल जिले में बल्कि प्रदेश में अपने को स्थापित किया है।

उन्होंने अधिवक्ता संगठनों को मजबूत बनाए जाने पर बल दिया। श्री  सिंह ने अधिवक्ताओं की मांगे को सरकार से पूरा कराए जाने के लिए प्रयत्नशील रहने का वादा किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयाराम यादव ने अधिवक्ताओं को अपना पूरा सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कहा कि सच्ची निष्ठा, ईमानदारी व लगन से जुड़कर अपने पद का निर्वहन करुंगा और अधिवक्ताओं  द्वारा मिले इस सम्मान की गरिमा पर आंच नहीं आने दूंगा।

निर्वाचित अध्यक्ष ने बार व बेंच के बीच सहयोग और समन्वय बनाए जाने की अवश्यकता पर बल दिया और कहा कि संघ के सभी कार्य आनलाइन किए जाने का प्रयास करुंगा, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रुप से चले।

इस दौरान उन्होंने ने अधिवक्ताओं से हड़ताल कम किए जाने की अपील की। समारोह को संबोधित करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण यादव, कांग्रेस पार्टी के पूर्व  सांसद   बलिहारी बाबू, जिला बार के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, पूर्व अध्यक्ष रविनरायन राय आदि थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि व नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संघ नव निर्वाचित मंत्री जगदंबा प्रसाद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें