फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएपी की किल्लत पर किसानों का सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। डीएपी की किल्लत सहित अन्य मांगों को लेकर पवई साधन सहकारी समिति प्रतापपुर के अंतर्गत खाद वितरण केंद्र गद्दोपुर मिल्कीपुर पर किसानों का सत्याग्रह बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्वांचल किसान यूनियन ने मांग पूरी न होने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वेज को जाम करने की चेतवानी दी। इस दौरान याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि लगातार मांग के बाद भी मिल्कीपुर खाद वितरण केंद्र पर डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है। पिछले चार दिनों से केंद्र पर एक भी बोरी डीएपी का वितरण नहीं किया गया है। किसानों ने कहा कि वे खाद-बीज वितरण केंद्रों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। सत्याग्रह का नेतृत्व पूवीचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने किया। कहा कि किसान अब और प्रतीक्षा नहीं करेंगे, अगर मांगें नहीं मानी गई तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। सत्याग्रह में बहुजनरामकिशुन राजभर, राम अवतार गुप्ता, योगेंद्र प्रताप सिंह, पारस चौरसिया, अवनीश यादव, श्रीप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें