फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : किसानों का प्रदर्शन, मांगो को लेकर अल्टीमेटम, नौ मार्च को मड़ना में होगा धरना

Tue, 04 Mar 2025 03:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 किसानो ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया और अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो नौ मार्च को धरना शुरू होगा।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला क्षेत्र के डाही गांव में मंगलवार को आयोजित किसान सभा में ग्रामीणों ने सरकार के नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आगामी नौ मार्च को मड़ना में प्रस्तावित धरने व अपना समर्थन देने की बात कही।

विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने कहा कि आगामी नौ मार्च को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के लिए लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसके माध्यम से किसानों, मजदूरों की समस्या को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

कहा कि जर्जर अहरौला- कप्तानगंज मार्ग का निर्माण कराने, किसानों-मजदूरों की एक लाख से अधिक बिजली बिलों को माफ करने, बिजली का निजीकरण न करने, गन्ना पर्ची पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने, सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसी मांगों को सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष इंतियाज बेग ने कहा कि किसान, मजदूर समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले। इस मौके पर बहाऊं, दिलशाद, हरिश्चंद्र, राजाराम, महेंद्र, सुरेंद्र, विमला, सरोज, रेखा, कलावती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें