फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधनापार क्रय केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आजमगढ़। राजकीय क्रय केंद्र मधनापार बिलरियागंज में गेहूं की खरीद न करने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों ने मांग की कि गेहूं की खरीद जल्द से जल्द की जाए, जिससे हम लोगों का गेहूं बारिश में ना भीगे।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी ने कहा कि किसान भाइयों का गेहूं खरीद नहीं की जा रही है और गेहूं ट्राली में करीब 10 से 12 दिन से पानी में भीग रहा है। इस मौके पर हरिवंश पांडेय, रसूलपुर, सुरेंद्र सिंह, श्रीराम यादव, रामजीत यादव, गंगा सिंह, रामशेर, वीरेंद्र यादव, राज करन सिंह, विकास यादव, जगजीत सिंह, रामजतन सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, एसडीएम ने एसडीएम फ़ूलपुर रावेंद्र सिंह ने बुधवार को फ़ूलपुर के शाहजेरपुर में स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ कृषि विभाग के भी अधिकारी रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विपणन अधिकारी माया शंकर से गेहूं खरीद की जानकारी लेते हुए खरीद रजिस्टर देखा। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि बरसात के मद्देनजर उक्त गोदाम में रखे गए गेहूं के लाट को यथाशीघ्र एफसीआई में भेजने की प्रकिया सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें