फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो ब्लॉकों में 2.42 करोड़ से बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के जहानागंज और तरवा ब्लॉक में 2.42 करोड़ रुपये से किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण होगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की मंशा प्रत्येक ब्लॉक में किसानों को कृषि से जुड़ी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की है। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि शासन की ओर से दो ब्लॉकों के लिए प्रस्ताव मांगा गया था।
विभाग ने जमीन चिह्नित करने के बाद जहानागंज और तरवा में किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब बजट जारी होने की प्रतीक्षा है। बजट मिलते ही दोनों केंद्रों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर किसानों को खेती-किसानी से संबंधित जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। केंद्र में किसानों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण हाल बनाया जाएगा। इसके अलावा खाद, बीज और कीटनाशी दवाओं समेत कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
यहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसलों की देखभाल, कीट नियंत्रण और बेहतर उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण कृषि विशेषज्ञों की ओर से दिया जा सकेगा। इससे किसानों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- वर्जन
तरवा और जहानागंज ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। शासन से बजट आने के बाद कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। अन्य ब्लॉकों का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। -सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें