फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढनपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में रविवार की सुबह करेंट लगने से किसान की मौत हो गई। वह पंखा चालू कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

मृतक जयराम प्रजापति (58) अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव के निवासी थे। वह घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। जयराम रविवार की सुबह बिजली आने पर पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इस दौरान करेंट लगने से वह झुलस गए। परिवार के लोग आनन-फानन में जयराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह दो बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें