फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुए किसान : चक्काजाम करने की दी चेतावनी, बोले- गन्ने की नहीं हो रही खरीदारी; अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप

Wed, 22 Jan 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के गन्ना किसान चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों से परेशान हैं। आरोप लगाया कि हमारा गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। इस कारण गन्ना ट्रकों पर ही सूख जा रहा है। अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
गन्ने की खरीद को लेकर नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

farmer protest in UP : चीनी मिल प्रबंधन से नाराज किसानों ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र अहरौला पर प्रदर्शन किया। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन व चक्काजाम भी किया जाएगा।

विज्ञापन


क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों ने कहा कि गन्ना पर्ची की वैधता तीन दिन तक रहती है, लेकिन किसानों को पर्ची जारी होने के बाद मैसेज प्राप्त हो रहा है। गन्ना को कटवाने और ट्राली पर लोड करने में पर्ची की वैधता खत्म हो जा रही है। इसके बाद मिल के अधिकारी गन्ना को सूखा बताकर लेने से मना कर रहे हैं। 

इसके लिए चीनी मिल प्रबंधन और क्रय केंद्र के प्रभारी जिम्मेदार हैं। एक ट्राली से तीन से पांच क्विंटल की कटौती की जा रही है। इतना ही नहीं बेचे गए गन्ने का समय से भुगतान भी नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मिल के कर्मचारी कमीशन पर अन्य जिलों से गन्ना ले रहे हैं, अपने तौल केंद्र पर कम गन्ना होने की रिपोर्ट भेज रहे हैं। गन्ना अधिकारी किसानों का फोन नहीं उठाते। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तीन दिन बाद किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ, हरिहर राय, शीतला सिंह, अनिल सिंह, विजय सिंह, लालचंद पांडेय, हरिदास, केदार, मनोज चौबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें