बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी एक किसान शनिवार को दिन में अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से वह चक्कर खा कर गिर गए। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लू व गर्मी से मौत की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिंघड़ा गांव निवासी नारायण यादव (53) शनिवार को दिन में अपने खेत पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान चक्कर आ जाने पर वह गिर पड़े। इस बात की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने लू व गर्मी से मौत की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्री व दो पुत्रों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ बसंत लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।