फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शव का पंचनामा न कराने की जिद पर अड़े ग्रामीण, भाले से वार कर की गई थी शख्स की हत्या

Wed, 30 Jul 2025 12:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में शख्स की हत्या को लेकर ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश है। भाले से हमला कर शख्स की हत्या की गई थी। बुधवार को शव का पंचनामा कराने से घरवालों ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
पंचनामा न कराने की जिद पर अड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवा) गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद बुधवार को ग्रामीण थाने पहुंच गए। ग्रामीण आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए शव का पंचनामा न करने पर अड़ गए। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवा) गांव निवासी मनीराम निषाद (38) ट्रक चालक था। वह दो माह से घर पर ही रह रहा था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी खंभे पर बिजली के पोल पर लगे केबल को हिला रहे थे। मनीराम निषाद का भी उसी खंभे पर केबल लगा था। 

विज्ञापन


इस वजह से बढ़ा था विवाद
मनीराम निषाद ने उन्हें केबल हिलाने से मना किया तो पड़ोसी इसी बात को लेकर नाराज हो गए। विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान विपक्षी ने मनीराम के कमर के ऊपर भाले से वार कर दिया। वहीं उसका भतीजा चंदन (21) और पुत्तुल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन मनीराम को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में दो मौत से हड़कंप: पारिवारिक कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान; दो दिन से लापता शख्स का मिला शव

बुधवार को पुलिस ने जब पंचनामा करने की बात कही तो ग्रामीण पंचनामा न करने पर अड़ गए। उनके द्वारा आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की जा रही है। सुबह 10.30 बजे से ही ग्रामीण थाने पर जमे हुए हैं। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है लेकिन लोग कुछ मानने को तैयार नहीं है। खबर लिखे जाने तक लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें