फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : परिजन शव लेकर पहुंच गए सिधारी थाने, मरीज को गलत ग्रुप का खून चढ़ाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 30 Dec 2024 06:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप है। मरीज की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने में पहुंच गए और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर तहरीर दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सिधारी थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक द्वारा एक मरीज को गलत ब्लड चढ़ाने से मरीज की सोमवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतका के परिजन एंबुलेंस से शव लेकर सीधे सिधारी थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में सिधारी स्थित एक अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने की बात कर रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी मोहल्ला निवासी नवीन मिश्रा ने सिधारी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी तृप्ति मिश्रा की तबीयत नौ दिसंबर को खराब हो गई। उसे लेकर वह सिधारी स्थित एक अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सक ने बताया कि खून की कमी है। उन्होंने खून की मांग की और उन्हें एबी प्लस (AB+) ब्लड लाने के लिए कहा। पीड़ित ने ब्लड बैंक से ब्लड लाकर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने पहले दो यूनिट ब्लड चढ़ाया और कहा कि अब ठीक है घर लेकर जाइये। एक दो दिन में रिपोर्ट बताते रहिएगा। जबकि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। अस्पताल में ब्लड जांच में बताया कि इनको ए प्लस (A+) ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ेगा। तब पीड़ित ने उनको बताया कि इनका ग्रुप एबी प्लस (AB+) है और आजमगढ़ में इन्हें ब्लड चढ़ा भी है।

चिकित्सक ने इतनी बात सुनकर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पीड़ित वाराणसी के एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए अपनी पत्नी को ले गया। वहां पर भी चिकित्सक ने जांच कर्रा तो उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप ए प्लस (A+) बताया गया। इसके बाद उन्हें ए प्लस ब्लड भी चढ़ाया गया और इलाज शुरु कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी का उपचार वहां चल रहा था कि सोमवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

पीड़ित को इसकी जानकारी हुई कि गलत ब्लड चढ़ाने की वजह से उनकी पत्नी की मृत्यु हुई। पीड़ित ने पत्नी का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एक मरीज की मृत्यु हो गई है। मरीज के परिजन शहर के एक निजी अस्पताल पर गलत उपचार करने का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए सीएमओ को पत्र जारी किया जाएगा। यदि जांच में दोषी मिलेगा कोई तो उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें