फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी दरोगा...शादी व ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट, वर्दी व नियुक्ति फेक डाक्यूमेंट्स बरामद; लाखों रुपये ऐंठे

Sat, 20 Dec 2025 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Crime News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने फर्जी दरोगा को अरेस्ट किया है। उसने एक युवती से खुद को पुलिस बताकर शादी भी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
आरोपी प्रदीप यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी उप-निरीक्षक बनकर शादी करने और लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से उप-निरीक्षक की वर्दी, फर्जी आई-कार्ड, नियुक्ति व ज्वाइनिंग लेटर सहित भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई। निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिठ्ठनपुर हादीअली गांव निवासी पीड़िता काजल यादव ने चार सितंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रदीप यादव ने स्वयं को पीएसी सिपाही व उप-निरीक्षक बताकर 16 फरवरी 2022 को उससे विवाह किया।

शादी के दौरान लगभग आठ लाख रुपये, सोने के आभूषण और घरेलू सामान दहेज में लिया गया। बाद में अतिरिक्त दहेज व वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। इसके अलावा आरोपी ने यूपीएसआई 2023 में चयन का झांसा देकर मेडिकल के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जांच में सामने आया कि आरोपी का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। मामले में थाना निजामाबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और न्यायालय से एनबीडब्ल्यू भी जारी था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर पीड़िता को धमकाने आया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अहरौला थाना क्षेत्र के मड़ना गांव निवासी आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अच्छी शादी और धन लाभ के लालच में फर्जी सिपाही व दरोगा के पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र तैयार कराए थे। वह स्वयं को प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में तैनात बताकर पुलिस वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें