जांच में सामने आया कि आरोपी का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। मामले में थाना निजामाबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और न्यायालय से एनबीडब्ल्यू भी जारी था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर पीड़िता को धमकाने आया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अहरौला थाना क्षेत्र के मड़ना गांव निवासी आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अच्छी शादी और धन लाभ के लालच में फर्जी सिपाही व दरोगा के पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र तैयार कराए थे। वह स्वयं को प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में तैनात बताकर पुलिस वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।