फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यूपी के इस जिले में मिले नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद; मेले में खपाने की थी तैयारी

Mon, 11 Nov 2024 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : फूलपुर कोतवाली की पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। तीनों शातिर नकली नोटों को कार्तिक पूर्णिमा में खपाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100-100 रुपये के कुल 100 नकली नोट बरामद किए गए। इसकी कुल राशि एक लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद जाली नोट को आरोपी फूलपुर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले में खपाने की तैयारी में थे। पकड़े गए आरोपियों में एक फूलपुर का और दो लखनऊ जनपद के निवासी हैं।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि सोमवार को फूलपुर कोतवाली प्रभारी शशीचंद चौधरी अपनी टीम के साथ रोडवेज कस्बा फूलपुर के पास मौजूद थे। तभी जरिये मुखबिर खास सूचना पर दुर्वासा गेट सदरपुर बरौली गांव के पास से तीन आरोपी खड़े हैं। जिसमें लखनऊ जनपद के रहिमाबाद थाना क्षेत्र के भावा खेड़ा गांव निवासी हसमत, लखनऊ जनपद के पारा थाना क्षेत्र के 35 हर्षनगर बुधेश्वर मोहान रोड़ निवासी महेंद्र कुमार यादव व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सतुवहिया गांव निवासी मोहम्मद नासीर शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख जाली नोट बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब व फुरकान के साथ मिलकर करते थे धंधा
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास से जो नोट मिली है वो जाली नोट है। हम तीनों ने मिलकर जाली नोट का धंधा हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के तिलोई कला गांव निवासी मो. शोएब व लखनऊ जनपद के तकिया रहीमाबाद निवासी फुरकान के साथ करते थे।

बताया कि मो. शोएब व फुरकान 17 अक्तूबर 2024 को थाना औरास जनपद उन्नाव में पुलिस द्वारा जाली नोट व जाली नोट बनाने के मशीन के साथ पकड़ लिए गए हैं। वह इस समय जेल में है। दोनों के जेल जाने के बाद वह तीनों मिलकर अलग-अलग जिलों में जाली नोट चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें