शोएब व फुरकान के साथ मिलकर करते थे धंधा
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास से जो नोट मिली है वो जाली नोट है। हम तीनों ने मिलकर जाली नोट का धंधा हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के तिलोई कला गांव निवासी मो. शोएब व लखनऊ जनपद के तकिया रहीमाबाद निवासी फुरकान के साथ करते थे।
बताया कि मो. शोएब व फुरकान 17 अक्तूबर 2024 को थाना औरास जनपद उन्नाव में पुलिस द्वारा जाली नोट व जाली नोट बनाने के मशीन के साथ पकड़ लिए गए हैं। वह इस समय जेल में है। दोनों के जेल जाने के बाद वह तीनों मिलकर अलग-अलग जिलों में जाली नोट चलाने का काम करते हैं।