अंबारी। पवई थाना के सैदुल्लापुर में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष के द्वारा कूटरचित ढंग से मेडिकल रिपोर्ट लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी ढंग से मेडिकल रिपोर्ट बना पाए जाने पर सैदुल्लापुर निवासी ने 6 लोगों के खिलाफ पवई थाना मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
वादी मुकदमा साकिब खान पुत्र अब्दुल मजीद निवासी सैदुल्लाहपुर निवासी पवई ने गांव के ही अनवार, एकलाख और गीता से भूमि विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है। इस मामले में वादी मुकदमा पर फर्जी दबाव बनाने व फंसाने को लेकर अभिलाष पुत्र श्याम नरायन, गीता पत्नी श्याम नरायन, अनवार पुत्र एकलाख, फैसल पुत्र एकलाख, शाह फहद पुत्र एकलाख, जियालाल पुत्र संजू ने जालसाजी एक फर्जी मेडिकल रिपोर्ट 2 दिसंबर 2021 को बनवा कर लगाया। साकिब ने एसपी को शिकायती पत्र देकर इसकी शिकायत किया। जिस पर एसपी ने सीओ फूलपुर को जांच सौंपी। इसके साथ ही साकिब ने 28 फरवरी 2024 को स्वासथ्य विभाग ने मेडिकल के बाबत जनसूचना मांगी थी। 7 मार्च 2024 को मंडलीय अस्पताल के चिकित्साधीक्षक ने सूचना में लिखा कि मेडिकल रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है। इसमें डाक्टर का हस्ताक्षर भी फर्जी है। जिला अस्पताल प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर साकिब ने सोमवार को पवई थाने पर छह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।