फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्तूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत के बाद तंद्रा टूटने पर पुलिस ने मित्तूपुर बाजार में दो बंद घरों में छापा मारकर नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 50 हजार शीशी शराब बनाने भर का कच्चा माल, शीशी, रैपर और ढक्कन बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

जहरीली शराब से मित्तूपूर इलाके में रविवार की रात से मौत का सिलसिला शुरू हुआ और बुधवार तक पुलिस इस पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही। जब इस मामले को दबाना पुलिस और प्रशासन के वश से बाहर की बात हो गया तब बृहस्पतिवार को पवई व दीदारगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुकवार को पुलिस ने मित्तूपुर चौकी पर तैनात अविनाश समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मित्तूपुर बाजार के दो बंद घरों में छापा मारा गया। उनमें से एक घर से पुलिस ने पांच ड्रम व एक गैलन में भरी नकली शराब, भारी मात्रा में शराब की खाली व भरी शीशियां, ढक्कन, रैपर, होलोग्राम, बारकोड आदि बरामद किए गए। ॉएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जितना माल इस मकान से बरामद हुआ है, उससे कम से कम पचास हजार शीशी शराब तैयार की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह मकान अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत उसरहा गांव निवासी रामरूप का है, जिसे उसने मोतीलाल गुप्ता को किराए पर दिया था। शुक्रवार को गिरफ्तार किए राजेश अग्रहरी के एक घर से प्लास्टिक की शीशियां बरामद हुईं जबकि दूसरे मकान से 100 से अधिक घरेलू व व्यवसायिक रसोई गैस सिलिंडर बरामद और रिफलिंग के उपकरण भी बरामद किए गए।
पुलिस की शह पर चलता था कारोबार
आजमगढ़। मित्तूपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन पुलिस की शह पर होता था। मित्तूपुर चौकी के सिपाही अविनाश की इसमें लिप्तता से यह बात खुल कर सामने आ गई है। जानकारों का कहना है कि पुलिस की शह पर मोती लाल गुप्ता का नकली शराब का कारोबार फलता-फूलता रहा। जब जहरीली शराब से मौतें होने लगीं तो फूलपुर सर्किल की पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी रही। अब एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बरामदगी को एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी के प्रयास का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें