फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग और भंडारण का भंडाफोड़, चार के खिलाफ एफआईआर

Wed, 09 Sep 2026 11:18 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग और भंडारण का भंडाफोड़ किया गया। वहीं पुलिस ने अहरौला के दो और महराजगंज के एक आरोपी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र और अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर नकली आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाओं की पैकेजिंग और भंडारण के मामले का पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। टीम ने गोपरीचांदपुर गांव में एक मकान पर छापा मारकर बड़ी संख्या में स्टीकर, होलोग्राम, खाली डिब्बियां, पैकिंग सामग्री, बिना लेबल की टैबलेट और पैकेजिंग मशीन बरामद करने का दावा किया है। मामले में जैतपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, योगीराज आयुर्वेदिक दवा कंपनी की ओर से अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी ईशा प्रिया के समक्ष नकली और डुप्लीकेट दवाओं के निर्माण, पैकिंग, भंडारण व आपूर्ति की शिकायत की गई थी। इसके बाद आठ सितंबर को एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह, जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव, जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गोपरीचांदपुर निवासी शिवम पांडेय के मकान पर छापा मारकर जांच की।

जांच के दौरान मौके से न्यू आर्थो पावर के 27,918 स्टीकर, योगीराज के 58,672 एमआरपी स्टीकर, पैकेजिंग पॉलीथीन, योगीराज गाउट वटी के स्टीकर व होलोग्राम, बड़ी संख्या में बिना लेबल की टैबलेट, प्लास्टिक की डिब्बियां व ढक्कन तथा हीट श्रिंक मशीन बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा श्री श्याम आयुर्वेद भवन गोरखपुर समेत अन्य कंपनियों की दवाएं और पैकेजिंग सामग्री भी मिली।

विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, पूछताछ में शिवम पांडेय ने कथित तौर पर बताया कि बरामद सामग्री आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के चौबौलिया निवासी शिव चतुर्वेदी, उत्तम चतुर्वेदी और महराजगंज थाना क्षेत्र के ऊसुर कुढवा निवासी हरिलाल पांडेय द्वारा मकान पर भंडारण, बिक्री और पैकेजिंग के लिए भेजी जाती थी। 

आरोप है कि योगीराज आयुर्वेदिक के फर्जी लोगो और होलोग्राम लगाकर तैयार दवाओं की आपूर्ति आजमगढ़, अंबेडकरनगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में की जाती थी।
पुलिस ने बरामद सामग्री के परिवहन और दवा प्रचार में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो ई-रिक्शा संख्या यूपी 45 बीटी 3519 को भी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
जैतपुर पुलिस ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार की तहरीर पर शिवम पांडेय पुत्र स्व. रमाशंकर पांडेय निवासी गोपरीचांदपुर, जैतपुर, अंबेडकरनगर, शिव चतुर्वेदी निवासी चौबौलिया, अहरौला, आजमगढ़, उत्तम चतुर्वेदी निवासी चौबौलिया, अहरौला, आजमगढ़ और हरिलाल पांडेय निवासी ऊसुर कुढवा, महराजगंज, आजमगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।

जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका के साथ कथित नकली दवाओं की आपूर्ति और पूरे नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें