फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी सुविधा : 1773.76 करोड़ से बनेंगे 43 मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पं. दीन दयाल उपाध्याय संपर्क मार्ग योजना के तहत शासन की ओर से जनपद की 250 से अधिक आबादी वाली बस्तियों को पक्के मार्ग से जोड़ने के लिए 43 मार्गों का चयन किया गया है। योजना के तहत इन आबादियों को कृषि और विपणन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ा जाता है। इन मार्गों का निर्माण 1773.76 लाख की लागत से किया जाएगा। ये मार्ग सगड़ी, अतरौलिया, गोपालपुर, लालगंज, मेंहनगर और सदर विधानसभा में हैं। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2011 की जनगणना के आधार जिन गांवों की जनसंख्या 250 से अधिक है उन्होंने पक्के संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय संपर्क मार्ग योजना शुरू की गई है। योजना के तहत इन गांवों से जुड़े मार्गों को पक्का कर उसे मुख्य संपर्क मार्ग से जोड़ा जाता है। ताकि यहां के किसानों और ग्रामीणों को कृषि और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत छह विधानसभाओं के 43 मार्गों का चयन किया गया है। इन मार्गों के निर्माण पर कुल 1773.76 लाख की लागत आएगी। निर्माण शुरू कराने के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 703.51 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इससे जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
--
विधानसभा सगड़ी में बनेंगे ये मार्ग
बगई कपूर धनसिंहपुर संपर्क मार्ग, बनहरा कुसहिया संर्पक मार्ग, कंजरा दिलशादपुर भरौटी बड़ी संर्पक मार्ग, अखईपुर पश्चिमी यादव बस्ती संर्पक मार्ग, डिघवनिया चौहान बस्ती संपर्क मार्ग, हरखोरी संपर्क मार्ग, कल्याणपुर संपर्क मार्ग, मोहम्मदपुर सामान्य बस्ती संपर्क मार्ग।
विज्ञापन

--
अतरौलिया में बनेंगे ये मार्ग
छितौनी-एदिलपुर मार्ग से बढ़या केवटही बस्ती, चतुरपुर मघईपट्टी से कोइरीपुर मार्ग, कठौरा संपर्क मार्ग, कौड़िया-टहर किशुदेनपुर से बभन का पुरा, छितौनी-एदिलपुर मार्ग से अनंतपुर भरौटी, तमरुआ कोईरी दक्षिण का पुरा, भरतपुर संपर्कमार्ग से पचरी निषाद बस्ती, घरौली केवट बस्ती।
--
गोपालपुर में बनेंगे ये मार्ग
भलुआई यादव बस्ती, कपसा-दुबौली का पुरा, बछुआपार-धरोहिया बस्ती, होलपुर संपर्क मार्ग, डैदपुर संपर्क मार्ग, डिगना करमैन यादव बस्ती, पचखोरा केवट बस्ती, पारा और भट्ट संपर्क मार्ग, शिवपुर अलगू का पुरा, युसूफपुर खास संपर्क मार्ग।
--
लालगंज के ये मार्ग चयनित
उदियांवा संपर्क मार्ग से भिटवा राजभर बस्ती, गोमाडीह पासी बस्ती, चौकी पासियान पश्चिमी संपर्क मार्ग, तियरी संग्रामपुर।
--
मेंहनगर में बनेंगे ये मार्ग
चक कठवारी संपर्क मार्ग, चकिया, हटवा खालसा अनुसूचित बस्ती, खड़हगपुर-बिचलापुर संपर्क मार्ग।
--
सदर विस के ये मार्ग चयनित
भोर्रा मकबूलपुर छोटकन का पुरा संपर्क मार्ग, मानिकपुर संपर्क मार्ग, नैपुरा-ठेकेदार का पुरा, दरौरा संपर्क मार्ग, हांसापुर-पाठक बस्ती संपर्क मार्ग, इटौरा संपर्क मार्ग, जाफरपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग, छतवारा से बड़कापुरा, प्रजापति बस्ती संपर्क मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें