आजमगढ़। वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के लिए एक बार और समय बढ़ा दिया गया है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन नंबर के आखरी अंकों के आधार पर वाहनों के लिए नंबर प्लेट लगवाने की अलग-अलग समय सीमा तय की है। 15 नवंबर 2021 तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाई जाएगी।
जिले में पंजीकृत पुराने वाहनों पर 15 नवंबर 2022 से पहले हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवानी होगी। सबसे पहले व्यावसायिक वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लगवाने होगी। इसके लिए 30 सितंबर 2021 तक की समय सीमा तय की गई है। निजी श्रेणी में जिन वाहनों की नंबर प्लेट के अंत में 0 या 1 है, उन्हें 15 नवंबर 2021 से पहले हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवानी होगी। वाहनों की नंबर प्लेट के अंत में 8 या 9 वालों को नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। संवाद