फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज में अनुपस्थित चार अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ने लोगों की समस्याओें को सुना। इस दौरान चार अधिकारी अनुपस्थित मिले, उन्होंने चारों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर लालगंज में 81 प्रार्थना-पत्र आए। जिसमें राजस्वके 34,विकास के 12, पुलिस के 11, विद्युत विभाग के सात, समाजकल्याण विभाग से संबंधित तीन तथा शेष अन्य विभाग से जुड़े थे। मंडलायुक्त ने सात का मौके परही निस्तारण किया। जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारी को दिया। इस दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, खंडशिक्षा अधिकारी पल्हनी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अनुपस्थित थे। मंडलायुक्त ने इन अधिकारियोंके अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। रसूलपुर जयद्रथयतीनिवासी माता प्रसाद गिरि के संस्कृत पाठशाला की जमीनको कब्जा की शिकायत पर मंडलायुक्त ने राजस्व एवं पुलिस विभाग कीटीम को मौके पर भेजा तथा पैमाइश कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। काफी संख्या मेंविद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें मिलने पर अधिशासी अभियंता, विद्युतको सख्त निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर बदलने, मीटर रीडिंग, तार टूटने आदि से संबंधितजो भी शिकायतें हैं उसका ठोस निराकरण करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। इस अवसरपर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक भी मामला नहीं हुआ निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बूढ़नपुर तहसील में 57 और मार्टीनगंज में 53 प्रार्थना-पत्र आए। लेकिन किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें