फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और उपनिदेशक पर्यटन से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गलत फीडिंग कराने पर उपनिदेशक पर्यटन और कुछ शिकायतें मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से मंडलायुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाएं जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है, उसकी फीडिंग पोर्टल पर तत्काल कराएं।
विज्ञापन

ताकि मंडल एवं जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। उक्त निर्देश मंडलायुक्त ने शुक्रवार की देर शाम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आधार पर मंडल के जनपदों में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए।
समीक्षा में पाया गया कि जनपदों में कई परियोजनाएं शत प्रतिशत पूर्ण हैं, लेकिन पोर्टल पर फीडिंग नहीं कराए जाने के कारण चीफ मिनिस्टर इन्फार्मेशन सिस्टम (सीएमआईएस) पर अपूर्ण प्रदर्शित हैं। इससे जनपद मंडल की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा में कार्यदायी संस्था एनपीसीसी द्वारा बलिया में सीएचसी सुखपुरा, सीएचसी सहतवार एवं सीएचसी बसुधरपार में 50 बेड फील्ड अस्पताल का काम पूरा बताया गया। उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेलहरी का कार्य धनराशि जारी होने के बावजूद भौतिक प्रगति काफी कम मिली।
मंडलायुक्त ने चारों परियोजनाओं की जांच के लिए सीडीओ बलिया की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी बलिया एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बलिया की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया।
सीडीओ बलिया को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में चारों परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की जांच आख्या प्रस्तुत करें। आजमगढ़ में सीडीओ को राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज फूलपुर की गुणवत्ता और कार्य प्रगति की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें