फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पूर्व सांसद पुत्र का असलहा लाइसेंस निलंबित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 11 Feb 2021 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

आजमगढ़ के पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत यादव के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने बुधवार को रायफल का लाइसेंस निलंबित करते हुए 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


डीएम को भेजी संस्तुति में एसपी ने लिखा है कि रविकांत यादव पुत्र उमाकांत यादव निवासी चकगंज अलीशाह (सरावां) थाना दीदारगंज के नाम से रायफल का लाइसेंस है। रविकांत आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कई आपराधिक वाद दर्ज हैं। वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। उसके परिवार के लोग भी अपराधी प्रवृत्ति के हैं।

रविकांत के पिता उमाकांत यादव दीदारगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर है। आगामी प्रधानी के चुनाव को देखते हुए शस्त्र लाइसेंसी द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना है। ऐसे में रविकांत का असलहा लाइसेंस निरस्त किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


एसपी की संस्तुति पर डीएम ने बुधवार को रविकांत यादव का रायफल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही शस्त्र लाइसेंसी से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिला तो पूर्व सांसद पुत्र का असलहा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

एसओजी टीम से पंगा लेना पड़ा भारी
पूर्व सांसद पुत्र पर पांच दिनों पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार के पास एसओजी टीम को न केवल रोकने वरन उनके साथ दुर्व्यवहार करने, धमकाने व फायरिंग करने का भी आरोप लगा था। मामले में एसओजी टीम व दीदारगंज पुलिस पूर्व सांसद पुत्र को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी।

मौके से दो चार पहिया के साथ ही दो रायफलें भी बरामद हुई थीं। एसओ दीदारगंज ने पूर्व सांसद पुत्र के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओजी टीम से लिया गया यह पंगा ही अब पूर्व सांसद पुत्र पर भारी पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें