फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओपीडी में आने वाला हर दूसरा बच्चा वायरल फीवर की चपेट में

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बच्चे का चेकअप करते डॉ. सुमित कुमार। संवाद
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाला करीब हर दूसरा बच्चा वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से परेशान है।
विज्ञापन

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों बच्चों की संख्या अधिक है। रोजाना करीब 300 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 150 बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षण मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। अधिकांश बच्चों में बुखार के साथ सर्दी, खांसी, गले में खराश और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चों में सांस लेने में परेशानी भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों को चिकित्सकीय जांच के बाद दवा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर खुद से दवा देने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

बरतें यह सावधानी
मौसम के अनुसार बच्चों को कपड़े पहनाएं।
पसीना आने पर तुरंत कपड़े बदल दें।
सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में जाने से बचाएं।
बच्चों को हाथ साबुन से नियमित रूप से धोने की आदत डालें।
घर में साफ-सफाई रखें और धूल-धुएं से बच्चों को दूर रखें।
बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक भोजन दें।
कोई भी समस्या दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें