फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट जाने वाला हर मार्ग होगा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन होना है। नामांकन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सारी योजना तैयार कर ली गई है। नामांकन के दौरान बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट जाने वाले हर मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। सिर्फ नामांकन करने वाले प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही आगे जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांक के दौरान कलेक्ट्रेट जाने वाले हर मार्ग को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया जाएगा। रैदोपुर तिराहे की ओर से आने वाले मार्ग को नेहरू हाल के पास, नरौली की ओर से आने वाले मार्ग पर हेड पोस्ट आफिस के पास, गांधी तिराहे के पास, एसपी आफिस के पास, अग्रसेन तिराहे के पास बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया जाएगा। यहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
बैरिकेडिंग के अंदर सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को छोड़कर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कलेक्ट्रेट चौराहे की ओर से ऊपरी तल पर जाने वाली सीढ़ीयों के जरिए प्रत्याशी और उनके समर्थक नामांकन करने के लिए जाएंगे। नामांकन के बाद वह पश्चिमी साइड में बनी सीढ़ीयों के जरिए वापस होंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें