आजमगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, फूलपुर, लालगंज, मेंहनगर, और मार्टीनगंज में प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी कुछ सीटें खाली रह गई। रिक्त सीटों पर वॉक-इन सिद्धांत के तहत प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया 26 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी 26 सितंबर से 29 सितंबर की रात 12 बजे तक इन संस्थानों में नए प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। रिक्त सीटों के अनुसार पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शेष रिक्त सीटों पर नए पंजीकृत अभ्यर्थियों का प्रवेश किया जाएगा।
संबंधित संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर की शाम पांच बजे तक अपना आवेदन पत्र, विकल्प, और रैंक जमा कर सकते हैं। इसके बाद, 29 सितंबर को शाम पांच बजे तक चयन सूची संस्थानों में चस्पा कर दी जाएगी और 30 सितंबर को शाम पांच बजे तक चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश पूरा किया जाएगा।