फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पूछताछ में ही जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर कस्बा की रहने वाली युवती का फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन न पूरा होने पर बृहस्पतिवार को भी सरायमीर कस्बे में पीड़ित पक्ष के लोगों की दुकानें बंद रही। चेयरमैन के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकाल कर दुकाने बंद भी करवाया। 48 घंटे बाद भी आरोपियों के पकड़े न जाने पर लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

सरायमीर के महाजनी टोला मुहल्ला निवासीनी 20 वर्षीया वर्षा पुत्री रत्ती लाल का मंगलवार को दिन में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसे बुधवार की सुबह परिजनों ने मुहल्ला स्थित एक घर से बरामद भी कर लिया। दो समुदायों के बीच का प्रकरण होने से हड़कंप मच गया। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने 24 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर लेने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही तीन टीम भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गठित कर दी गई। घटना को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली ही है। चेयरमैन राम प्रकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाल कर दुकानों को बंद कराया। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द भी नामजद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बृहस्पतिवार को भी कुछ लोगों ने दुकानें बंद कराने का प्रयास किया। जिन्हें समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें