बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार कस्बे में स्थित स्थित जाकिया प्लाजा में एक साथ 28 दुकानों में हुई की घटना में पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। घटना को 48 घंटे का समय बीत चुका है और चोरों को पकड़ना तो दूर अब तक सुराग लगा पाने में भी गंभीरपुर पुलिस सफल नहीं हो सकी है।
साप्ताहिक लॉक डाउन के पहले दिन बीते शनिवार को बिंद्रा बाजार स्थित जाकिया प्लाजा में स्थित 32 दुकानों में से 28 दुकानों का चोरों ने ताला चटका कर लाखों की नकदी के साथ ही सामान पार कर दिया था। शाम में एक दुकानदार के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस के संज्ञान में प्रकरण को आए 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी पुलिस अभी हवा में ही तीर मार रही है। वहीं घटना को लेकर प्लाजा के दुकानदारों में दहशत व आक्रोश है, जिसके चलते सोमवार को दुकानदारों ने अपनी दुकाने नहीं खोली। वहीं पुलिस महकमा अब तक चोरों को पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं कर सका है। प्लाजा में लगे सीसी टीवी के डीबीआर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है, लेकिन उसमें पुलिस के हाथ क्या सुराग लगे है यह भी वह बताना मुनासिब नहीं समझ रहा है। गंभीरपुर थाना प्रभारी का मात्र यह ही कहना है कि पुलिस विवेचना में जुटी हुई है, जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
000000000000000000
पूर्व में भी हो चुकी है चोरी की कई घटनाएं
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र चोरों के निशाने पर है। ताबड़तोड़ यहां चोरी की घटनाएं हो रही है, इसके बाद भी पुलिस महकमा मूकदर्शक बैठा हुआ है। क्षेत्र के लहबरिया पुरवा, दयालपुर मोड़, गंभीरपुर बाजार, उतरगांवा, कलंदरपुर में चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी है। किसी भी घटना का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। 20 जुलाई की रात चोरों ने जौनपुर मार्ग स्थित दयालपुर मोड़ पर स्थित कई दुकानों का चोरों ने ताला चटका कर हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया था। चार जुलाई को कस्बा स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के सामने स्थित मो. आकिफ के किराना की दुकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। इन सभी घटनाओं में से एक का भी खुलासा अब तक गंभीरपुर पुलिस नहीं कर सकी है। यहीं कारण है कि थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है, आए दिन ये घटनाओं को अंजाम दे रहे है तो पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है।