फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनाबाद मुहल्ले में उपद्रवियों ने बोला धावा, की तोड़फोड

विज्ञापन
निजामाबाद में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय कस्बे के हुसैनाबाद मुहल्ले में लाठी डंडा व स्टंप आदि से लैस करीब 25-30 युवकों ने लोगों से गाली-गलौज करने के साथ ही तोड़फोड़ की। लोगों के घरों के बाहर लगे कूलर, बल्ब आदि के साथ ही दरवाजों को भी उपद्रवियों ने तोड़ डाला।आधे घंटे से अधिक समय तक उपद्रवी हंगामा करते रहे और पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची थी। मुहल्ले के लोगों ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बे के हुसैनाबाद मुहल्ले में लोग रक्षाबंधन मनाने में व्यस्त थे। दोपहर लगभग दो बजे बगैर साइलेंसर के बुलेट से एक युवक ने मुहल्ले में चक्कर मारा और फिर वापस लौट गया। दूसरी बार वह फिर उसी बुलेट से पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे रोक कर गली में चक्कर लगाने का कारण पूछ लिया। जिस पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। मुहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। मुहल्ले के लोगों के जुटने पर वह वापस लौट गया और कुछ ही देर बाद 25 से 30 अन्य युवकों के साथ जो कि लाठी-डंडे, स्टंप व राड से लैस थे गली में आ धमका। काफी संख्या में में लाठी डंडे से लैस लड़कों को देख कर लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने तत्काल डॉयल 112 व थाने पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। उपद्रवी लड़के मुहल्ले के लोगों को गालियां दे रहे थे और बाहर निकलने को बोल रहे थे। डर के मारे लोग बाहर नहीं निकले तो युवकों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। घरों के बाहर लगे खिड़की, दरवाजे, कूलर, बल्ब आदि तो तोड़ा फोड़ा। आधे घंटे तक विशेष समुदाय के युवक मुहल्ले में हंगामा करते रहे और पुलिस नहीं पहुंची। उपद्रव मचाने के बाद युवक भाग गए। इसके बाद मुहल्ले के करीब 40-50 लोग निजामाबाद थाने पर पहुंचे और लिखित तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही मुहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज आदि को जुटाया और शाम को बिना साइलेंसर की उस बुलेट को भी कर लिया जिसे लेकर युवक गली का चक्कर लगा रहा था।
त्यौहार के दिन उपद्रव से लोगों में आक्रोश
निजामाबाद। कस्बे में रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन क विशेष समुदाय के युवकों के उपद्रव से लोगों में आक्रोश है। हुसैनाबाद मुहल्ला ही नहीं पूरे कस्बे के लोग घटना पर आक्रोश जता रहे है और स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे है। लोगों का कहना है कि यदि समय से पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गया होता तो लोगों के घरों पर उपद्रवियों का हमला नहीं होता और वे तोड़फोड़ नहीं कर पाते। कई घरों के बाहर रखे कूलर आदि को लाठी-डंडे से मार कर उपद्रवियों से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घरों की खिड़कियों में लगे शीशे तोड़ दिए गए है।
विज्ञापन

मुहल्ले के लोगों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उपद्रव नहीं बल्कि मारपीट हुई है। मै स्वयं भी मौके पर जा रहा हूं जहां तक तोड़-फोड़ की बात है तो निश्चित तौर पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से बवाल करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी होगी। - मो. अकमल, सीओ सदर, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें