फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा मेडिकल कालेज की 452 करोड़ रुपये की आगणन रिपोर्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में ही पैरा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 452 करोड़ रुपये की आगणन रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल कालेज के प्राचार्य को भेज दी है। हालांकि इसके पहले भी पीडब्ल्यूडी ने पैरा मेडिकल कालेज को बनाने के लिए 280.74 करोड़ रुपये अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इस बार पीडब्ल्यूडी ने इसमें संशोधन कर 452 करोड़ रुपये का आगणन रिपोर्ट भेजा है।
विज्ञापन

प्रदेश के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते उपकरण होते हुए तमाम तरह की जांच और दूसरी चिकित्सा सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सपा शासन में वर्ष 2016 में पैरामेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव मांगा था। तब मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के पास करीब 20 एकड़ भूमि इस काम के लिए चुनी गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने इसकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजा। मगर मंजूरी मिलने से पहले ही सरकार बदल गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक बार फिर से लोक निर्माण विभाग से इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है। पैरामेडिकल कॉलेज के लिए जिला प्रशासन ने भूमि उपलब्ध करा दी है और पीडब्ल्यूडी ने इसका इस्टीमेट तैयार करके भेज भी दिया है। शासन से मंजूरी मिलने पर यह पूर्वांचल का पहला पैरामेडिकल कालेज होगा।
प्रस्तावित पैरा मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में जिला प्रशासन की ओर भूमि उपलब्ध कराई गई है। पीडब्ल्यूडी ने आगणन रिपोर्ट तैयार कर हमें सौंपा है। बहुत जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा। पैरा मेडिकल कालेज बनने से जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. आरपी शर्मा, मेडिक कालेज, चक्रपानपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें