फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घाघरा से शुरू हुई कटान, अधूरी परियोजना से किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी के कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड से शुरू की गई 4.15 करोड़ की परियोजना अभी तक अधूरी है, जिससे क्षेत्र के किसानों में अपनी जमीन खोने का डर फिर से सताने लगा है।
विज्ञापन

पिछले साल घाघरा नदी के कटान से डेढ़ सौ एकड़ से अधिक जमीन पानी में समा गई थी। इसे देखते हुए बाढ़ खंड ने लॉन्चिंग एप्रन और बंबू कैरेट के माध्यम से कटान रोकने के लिए आठ स्थानों पर कार्य शुरू किया था। परियोजना पर काम 14 अप्रैल से शुरू हुआ, जिसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, स्थानीय किसान और पूर्व प्रधान जोखन सिंह पटेल के अनुसार सात स्थानों पर लॉन्चिंग एप्रन का कार्य तो हुआ, लेकिन आठवें स्थान पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
इसके अलावा, दो-तीन स्थानों पर बंधे पर अभी भी कार्य बाकी है। पत्थर न मिलना परियोजना को और अधिक प्रभावित किया है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से सहबदिया और आसपास के गांवों में कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरहुवा नाले पर शुक्रवार को नदी का जलस्तर 69.93 मीटर था। यहां न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें