फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर दर्ज करें रिपोर्ट ः ओमप्रकाश

Sun, 22 Oct 2017 11:54 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पिछड़ा एवं विकलांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार की दोपहर सठियांव ब्लाक के शाहगढ़ में बन रहे अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य में देरी पर सीएमओ को कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में स्वजल धारा योजना के तहत बनी टंकियों के न चलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शाहगढ़ पहुंचने पर रविवार दोपहर 12 बजे  भासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री को जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राजभर ने शाहगढ़ में 77 लाख की लागत से बन रहे अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण किया। 2008 में शुरू हुए इस भवन का निर्माण उसी वर्ष पूरा भी होना था। अभी तक 75 फीसदी ही कार्य पूरा हो पाया है। निरीक्षण के दौरान फोन पर सीएमओ से इसका संचालन न शुरू होने का कारण भी जाना।
निर्माण पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर नाराजगी जताते हुए उस पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्वजल धारा योजना के अंतर्गत बनी पानी टंकियों का भी निरीक्षण          किया।
विज्ञापन

योजना के तहत 2003-04 में 28 लाख की लागत से पानी की चार टंकियां बनाई गई हैं, लेकिन किसी से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इस पर भी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें