फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन निकाली रैली

विज्ञापन
सठियांव में कस्तूरबा गांधी एवं प्राथमिक विद्यालय सठियांव से बच्चों ने निकाली नामांकन रैली। संवा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अमिलो। प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन रैली निकाली। रैली का उद्देश्य नए शिक्षा सत्र से पूर्व अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लिए बच्चों ने ‘एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया’, ‘बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान’, ‘मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’ जैसे नारे लगाए।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर जोगी बस्ती, सठियांव चौराहा, जहानागंज तिराहा, नट बस्ती, चौहान बस्ती और रेलवे स्टेशन होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। प्रधानाध्यापक संतोष यादव ने बताया कि एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें