फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा को बताया जरूरी

Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को मेजवां स्थित कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं से रूबरू हुईं। अध्यापिकाओं को सरल तरीके से छात्राओं को शिक्षा देने का सुझाव दिया। कहा कि आज के युग में अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान सबके लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


अध्यापिकाओं को सुझाव देते हुए कहा कि वे छात्राओं को लेशन प्लान की तैयारी करने के बाद शिक्षा दें। बालिकाओं को सरल तरीके से समझाए ताकि वह अच्छी तरह से हर बातों को समझ सकें। कहा कि शिक्षा का अधिकार सबको है। शिक्षा के मामले में लड़की और लड़कों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। इसके बाद शबाना कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर पहुंची।

यहां अमेरिका की संस्था एन फाउंडेशन स्काइप के जरिए बालिकाओं को दिए जा रहे अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल, शेख समीना आजमी,  ा घनश्याम, लल्लन, उषा, मनोज, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें