फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उत्पीड़न के खिलाफ अभियंता संघ चुप नहीं बैठेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन का बाढ़ खंड कार्यालय परिसर में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम पर अधिशासी अभियंता के साथ बदसलूकी और जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले से शासन से कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे अभियंताओं ने कहा कि प्रदेश में हो रहे अभियंताओं का उत्पीडन बंद किया जाय। विभागीय कार्यों के साथ एक सप्ताह तक यह धरना चलेगा। इसके बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो एसोसिएशन के निर्देश पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार की जाएगी। अधिशासी अभियंता अरूण सचदेव के साथ जो भी उसको पत्र के माध्यम से शासन को अवगत करा दिया गया है। उत्पीड़न के खिलाफ अभियंता संघ चुप नहीं बैठेगा। इस घटना से प्रदेश के अभियंताओं में रोष व्याप्त है। अभियंताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए जाने की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस मौके पर अनुरुद्ध प्रताप वर्मा, अरविंद कुमार यादव, राजन, अभिषेक सिंह, रितेश सिंह, शशि सिंह आदि अभियंता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें