आजमगढ़। पूर्वांचल और दक्षिणांचल वितरण निगम में पीपीपी पार्टनरशिप के लिए प्रकाशित निविदा के विरोध में अवर अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने शाम को प्रदर्शन कर सभा किया। कहा कि निजीकरण का फैसला किसी के हित में नहीं है।
जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान शुक्रवार को दूसरे दिन भी शाम पांच बजे अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंताओं निजीकरण का विरोध किया। इसके पूर्व कार्यालय अवधि में काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
इंजीनियर शत्रुघ्न यादव ने कहा कि निजीकरण पूर्व रूप से असंवैधानिक है। निजीकरण ऊर्जा परिवार और आम जनमानस के हित में नहीं है, ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण गरीबों, किसानों के लिए हानिकारक है। सहायक अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि संगठन द्वारा निजीकरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता इंजीनियर राजू कुमार व संचालन रमाकांत यादव ने किया। सभा में सहायक अभियंता चंद्रशेखर, शिवानंद सिंह, हेमंत यादव, अजय यादव, लाल बहादुर, राम अनंत आदि मौजूद थे।