कलेक्ट्रेट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाते दुकानदार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सड़कों पर ह़ुए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त है। एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार द्वारा लगातार सड़कों के किनारे चबूतरा आदि बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को भी रैदोपुर से कलेक्ट्रेट तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी संख्या में सामानों को भी जब्त किया गया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
दुकानदारों द्वारा अक्सर देखने में आता है सड़कों के किनारे टीन शेड, सड़कों पर सामान रखकर या फिर दुकान के सामने चबूतरा बनाकर अतिक्रमण किया जाता है। इससे अक्सर जाम की समस्या होती है। बृहस्पतिवार को रैदोपुर, सदर तहसील के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट तक अतिक्रमण को हटवाया गया। गौरव कुुमार ने बताया कि बहुत लोगों ने सड़कों के किनारे गुमटी रखी है। इन लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह गुमटी को सड़कों के किनारे से हटा लें। अगर गुमटी को नहीं हटाया जाता है तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।