इस सूचना पर रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और जीयनपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलपुर लिंक खड़जा मार्ग पर घेराबंदी की। जब पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई।
आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान रवि के बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी रवि उर्फ रविशंकर मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिउटी डांड गांव का निवासी है। उसके खिलाफ रौनापार और जीयनपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ रौनापार थाना व जीयनपुर जीयनपुर कोतवाली सहित अन्य थानों में कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।