प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नौशाद ने पारिवारिक समस्याओं के चलते अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
बोले अधिकारी
पुलिस को सुबह भगतपुर बघेला गांव से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं के कारण गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।