फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश, पैर में लगी गोली; विवाद में पीट कर की थी हत्या

Sun, 18 Jan 2026 11:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में हत्या के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। मामूली विवाद में पीट-पीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। अस्पताल में उसकी माैत हो गई थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश अस्पताल में। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Encounter News: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार 17 जनवरी की रात प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक वांछित अभियुक्त अमिलो क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अभियुक्त की पहचान सालिम पुत्र हफीजुर्रहमान, निवासी अमिलो, थाना मुबारकपुर  के रूप में हुई है। उसे काबू में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर भेजा गया। मौके से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक कारतूस बरामद किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के संबंध में थाना मुबारकपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अभियुक्त सालिम घरेलू विवाद से जुड़ी एक गंभीर घटना में वांछित था। 

13 जनवरी 2026 की रात घरेलू विवाद और संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

इस मामले में अभियुक्त सहित आठ लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें