फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर खाली करें गोदाम, चुनाव से संबंधित तैयारियों को करें पूर्ण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग स्थल चकवाल स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोदाम को 24 घंटे के अंदर खाली कर चुनाव की तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सामान को रात में मंगा लिए जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए एक टेबल पर केवल चार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि काउंटिंग टेबल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इसलिए कैमरा की सेटिंग उचित स्थानों पर की जाए। उन्होंने कहा कि काउंटिंग टेबल एल आकार में बनाया जाएगा तथा कम से कम 10 फुट ऊंची जाली लगाकर सुरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि काउंटिंग रूम एवं स्ट्रांग रूम में आने जाने के लिए बनाई गई सीढ़ी और अधिक चौड़ी की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि प्रकाश के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की तैनाती करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारी को निर्देश दिया कि यहां कम से कम 10 हजार व्यक्तियों के हिसाब से नेटवर्क उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में 28 फरवरी तक फोन, फैक्स एवं इंटरनेट की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वि.रा. आजाद भगत सिंह, डीपीआरओ लालजी दुबे, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी, विद्युत एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें