फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
अहरौला थाने पर समीक्षा बैठक करते फूलपुर/पवई के चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी महाराष्ट्र कैडर ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक महाराष्ट्र सरकार के नितिन पाटिल को ने शुक्रवार को अहरौला थाने में चुनाव में सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से शांति भंग में पाबंद किए गए लोगों की संख्या, गुंडा एक्ट में पाबंद किए गए गैंगस्टर एक्ट में पाबंद , जिला बदर के बारे में जानकारी ली। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्थान के बारे में पूछा। फूलपुर पवई में कितने संवेदनशील और और कितने अतिसंवेदनशील बूथ हैं और उनके सुरक्षा की क्या व्यवस्था है जैसे और विषयों पर जानकारी ली। चुनाव कौन लोग प्रभावित कर सकते हैं इन सब चीजों की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से और किसी भी तरह से कहीं कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सब का रूट मैप होना चाहिए। बताया कि चुनाव पूर्ण रूप से पारदर्शी शांतिपूर्ण से संपन्न कराना उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें