फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फूलपुर ब्लाक में खंड विकास अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम रोजगार सेवक। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ फूलपुर इशरत रोमेल को सौंपा। ब्लाॅक अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि वे वर्ष 2006 से ग्राम पंचायतों में सेवाएं दे रहे हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद उन्हें अब तक ना तो नियमित कर्मचारी का दर्जा मिला है और ना ही पर्याप्त वेतन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

मानदेय का भुगतान भी समय से नहीं किया जाता है। ग्राम रोजगार सेवकों ने मांग किया कि उन्हें सहायक सचिव अथवा ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर पूरी नहीं होती हैं तो वे पांच मई को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर ममता यादव, माधुरी यादव, नीलम यादव, राजकुमार, रमाशंकर, धर्मेंद्र, रीता, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें