आजमगढ़। जिले के सभी ब्लॉकों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड जौनपुर की ओर से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 19 मई से शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी (सेवायोजन) राममूर्ति ने दी।
बताया कि इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व ऑफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जाएगी। मार्टीनगंज में 19 व 20 मई, ठेकमा में 21 व 22 मई, पवई में 23 व 24 मई, फूलपुर में 26 व 27 मई, लालगंज में 30 व 31 मई को आयोजित होगा। इसी प्रकार पल्हना में दो और तीन जून, तरवां में चार और पांच को, मेंहनगर में छह और नौ जून, मिर्जापुर में 10 और 11 को, जहानागंज में 12 व 13 जून, साठियांव में 16 व 17 जून, पल्हनी में 18 व 19 जून, रानी कि सराय में 20 व 21 जून, तहबरपुर में 23 व 24 जून, मुहम्मदपुर में 25 व 26 जून, अजमतगढ़ में 27 व 30 जून को होगा। इसी प्रकार हरैया में एक और दो जुलाई, बिलरियागंज में तीन और चार जुलाई, महाराजगंज में पांच और सात जुलाई, कोयलसा में आठ और नौ जुलाई, अतरौलिया में 10 व 11 जुलाई, अहिरौला में 16 व 17 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।