फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कंट्रोल रूम में ड्यूटी छोड़कर सो गए कर्मचारी

विज्ञापन
कंट्रोल रूम के मेज पर सोते हुए बोर्ड की ओर से स्क्रीनशॉट के माध्यम से रिकॉर्ड की गई तस्वीर। श्र
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम द्वारा रात 01.43 बजे किए गए निरीक्षण में जनपद स्तर पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कंट्रोल रूम में तैनात 18 में से चार कर्मचारी सोते मिले। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आरोपी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्तरदायित्व निर्धारित कर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट परिषद मुख्यालय भेजने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें 24 घंटे निगरानी के लिए शिफ्ट वार कर्मचारियों की तैनात की गई है। प्रयागराज में बने मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम की ओर से रात करीब 1.43 बजे आजमगढ़ कंट्रोल रूम का ऑनलाइन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी कंट्रोल प्रभारी के सामने लगी मेज पर सोते पाए गए। यह घटना स्क्रीनशॉट के माध्यम से रिकॉर्ड की गई है। इसे लेकर मुख्यालय ने डीआईओएस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह लापरवाही परीक्षा नियमों एवं निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। कर्मचारियों के अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन न किया जाना गंभीर माना गया है। इस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिए हैं कि कंट्रोल रूम के भीतर सोते हुए पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए, उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए और की गई कार्रवाई की आख्या परिषद मुख्यालय को भेजी जाए।
मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल रूम के रात निरीक्षण के दौरान जनपद स्तर के कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की लापरवाही संज्ञान में आई है। यह गंभीर अनुशासनहीनता है। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जा रहा है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - नवल किशोर, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें