तकिया पर लगी सेवई की दुकान। संवाद
- फोटो : samvad
आजमगढ़। रमजान में बाजार में सेंवइयों की मांग बढ़ गई है। रोजेदार इफ्तार के लिए खास किस्मों की सेंवइयों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार बनारस और हैदराबादी सेवइयों को खास तवज्जो दी जा रही है।रमजान शुरू होेते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रोजेदार भोर में सहरी व शाम को इफ्तार के लिए फल, खजूर और मीठे का उपयोग करते हैं। रमजान में सेवई सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इस वजह से इनकी बिक्री अधिक होती है। इस बार भी शहर के तकिया सहित ग्रामीण बाजारों में बिक्री के लिए सेंवइयों की दुकानें सज गईं हैं। कारोबारी दिलीप बरनवाल ने बताया कि रमजान में ज्यादातर लोग मीठे से इफ्तार करते हैं। ऐसे में सेंवई की मांग बढ़ गई है। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर से लच्छा, शीर, किमामी, कुरमा, सूखी, मीठी, मीडियम, फेनी सेंवई मंगाई गई है। दुुकानदार साहिल ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सेंवइयों का रेट 100 रुपये से लेकर 350 रुपये किलो तक है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए विभिन्न किस्मों की संेवई मंगाई गई है। संवाद