फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे दिन भी जारी रहा कर्मचारी संयुक्त संघ का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के लेखपाल अमित कुमार सिंह साथ अधिवक्ता प्रतीश यादव द्वारा की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी संयुक्त संघ का धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रतीक यादव और लेखपाल अमित सिंह के बीच हुई हाथापाई के मामले में कर्मचारी संयुक्त संघ सगड़ी के सदस्य बृहस्पतिवार से आंदोलनरत हैं। सोमवार को पांचवें दिन कर्मचारियों ने तहसील परिसर में घूम कर नारेबाजी की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि लगभग एक सप्ताह के बाद भी हमारी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है ना ही अधिवक्ता की गिरफ्तारी हुई है। यदि शीघ्र अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमारा आंदोलन और तेज होगा। निजामुद्दीन ने कहा कि अधिवक्ता प्रतीश यादव द्वारा जो व्यवहार किया गया वह कतई न्याय संगत नहीं था। इसके लिए अधिवक्ता समाज को खुद मूल्यांकन करना चाहिए और दोषी अधिवक्ता का बहिष्कार करना चाहिए। हमारी लड़ाई कर्मचारी सम्मान की है जो आगे भी जारी रहेगी। लेखपाल संघ के मंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि मंगलवार को अधिवक्ता ने हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाई है। हम पूरी ताकत के साथ अधिवक्ता समाज का काम करते हैं लेकिन जिस तरह से यह समाज हमें अपमानित कर रहा है वह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। अब हम अधिवक्ता का कोई काम नहीं करेंगे। जो न्याय संगत प्रक्रिया होगी उस को अपनाने के बाद ही काम होगा। अमीन संघ के जनार्दन सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं से सरकारी कर्मचारियों का सदा ही समंवय रहा है लेकिन किसी के साथ मारपीट करना उचित नहीं है। इसका हम पुरजोर विरोध करेंगे। इस मौके पर उप्र लेखपाल संघ उपशाखा सगड़ी, उप्र मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ शाखा सगड़ी, उप्र अमीन संघ शाखा सगड़ी एवं तहसील के समस्त कार्यालय एवं न्यायालय के कर्मचारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रदर्शन में राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, हरिकेश यादव, आशा, आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष सिंह, इंदू सिंह, अमित सिंह, आशुतोष झा, जनार्दन सिंह, नंदकिशोर, उदय प्रताप, मुन्ना राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें